शहबाग का भतीजा अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैदान में उतरेंगे

खेल– इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी आरम्भ हो गई है। क्रिकेटर की बोली बैक टू बैक लगाई जा रही है। खिलाड़ी मालामाल हो रहे हैं। लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनपर इस बार ज्यादा भारी भरकम रकम का दांव नहीं खेला गया। 
वहीं इस कड़ी में अब वीरेंद्र सहवाग के भतीजे मयंक डांगर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.8 करोड़ रुपये से खरीदा है। बता दें मयंक बेस प्राइस 20 लाख रुपये के साथ उतरे थे। यह पहले राजस्थान रॉयल्स के लिये खेल रहे थे लेकिन अब यह अपना जलवा सनराइजर्स हैदराबाद में दिखाएंगे।
मयंक डागर वो खिलाड़ी हैं जो 2016 में अंडर-19 विश्व कप का फाइनल खेलने वाली टीम का हिस्सा थे।मयंक का यो-यो स्कोर 19.3 है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *