रायडू की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी नहीं दिला पाई चेन्नई को जीत

Ipl: कल आईपीएल के हुए 39 वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स आपस मे भिड़े। दोनो टीमो ने अपने अपने स्तर से शानदार प्रदर्शन किया और चेन्नई की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। 

कल की हार के बाद आईपीएल में खेल 8 मैचों में चेन्नई के माथे 6 हार का ताज सज गया है। वही अगर हम पंजाब की बात करे तो आईपीएल के 8 मुकाबलों में पंजाब ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है वही 4 में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा है 
पंजाब ने कल के मैच में पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई को 187 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 176 रन पर ढेर हो गई और इसे 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के लिए रायडू ने बेहतरीन पारी खेली और चेन्नई की झोली में 78 रन डाले। रायडू ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *