साउथ अफ्रीका के खिलाफ पंत भारत के लिए हो सकते थे बेहतर पत्ता- सहवाग

Sports:- पूर्व बल्लेबाज सहवाग ने भारत और साउथ अफ्रीका के मैच में भारत की हुई हार पर बड़ा बयान देते हुए भारत की कमी बताई है। उन्होंने कहा भारत ने ऋषभ पंत को टीम में न रखकर गलती की थी। अगर उस दिन के मैच में भारत की टीम में पंत होते तो भारत का नतीजा कुछ ओर होता।
उन्होंने यह भी कहा की कही न कही भारत की टीम का मैनेजमेंट बेहतर नही रहा। टीम में दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। उन्हें इस बात का अनुभव है कि ऑस्ट्रेलिया में मैच किस प्रकार खेला जा सकता है। क्योंकि उन्होंने वहां वनडे मैच खेले हैं।
पंत को हालतों पर काबू पाना आता है। वह मैच की स्थिति को संभाल सकते थे। वही अगर हम बात दिनेश कार्तिक की करे तो उन्हें यह नही पता है कि ऑस्ट्रेलिया की पिच को कैसे मैनेज करना चाहिए। उन्हें वहां खेलने का उतना अनुभव नही है जितना पंत को हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पंत भारत के लिए बेहतर पत्ता हो सकते थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *