राजकोट। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग चुनी। अंतिम समाचार मिलने तक बांग्लादेश के 15 ओवर में 112/4 रन हो गए थे।
रोहित का यह 100वां मैच है। दोनों टीमों ने अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। बांग्लादेश की टीम नई दिल्ली में खेले गए पहले मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।
भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, खलील अहमद।
बांग्लादेश : लिटन दास, सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्ला, मोसाद्देक हुसैन, आफिफ हुसैन, अमिनुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल अमिन हुसैन, शफिउल इस्लाम।
Leave a Reply