राजकोट। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग चुनी है।
भारत के पास इस सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है। भारत अगर यह मैच हारता है तो सीरीज भी हार जाएगा। वहीं भारत इस मैच में अगर जीत हासिल कर लेता है तो 10 नवंबर को नागपुर में होने वाला तीसरा मैच निर्णायक मैच हो जाएगा।
भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, खलील अहमद।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन-लिटन दास, मोहम्मद नईम, सौम्या सरकार, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह (कप्तान), आफिफ हुसैन, मोसद्देक हुसैन, अमीनुल इस्लाम, शहाबुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल-अमीन हुसैन।
Leave a Reply