KKR के पैंट कमीन्स की धुँआदार पारी ने मुंबई इंडियंस के लक्ष्य को 16 ओवर में भेदा

IPL| भारत मे इस समय IPL की धूम मची हुई है। लोग आईपीएल के जश्न को जमकर मना रहे हैं। वही कल आईपीएल दीवानों को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच दमदार मुकाबला देंखने को मिला। इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स से 5 विकेट से मुंबई इंडियंस की टीम को धूल चटा दी।

वही कोलकाता नाईट राइडर्स की जीत के लिए कल पैंट कमीन्स ने 15 गेंदों में 56 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली। बता दें कमीन्स कल के मैच में कोलकाता की टीम के तुरुप का इक्का बन गए और टीम को हार के मुह से निकाल कर जीत का स्वाद चखाया। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोलकाता की जीत के बाद कमीन्स की जमकर तारीफ की और उन्हें टीम की जीत का श्रेय भी दिया।
श्रेयस अय्यर ने कमीन्स की तारीफ में कहा जिस तरह से यह गेंद को हिट कर रहे थे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे वास्तव में चौकाने वाला था। हम सबको विश्वास नहीं हो रहा था। जानकारी के लिए बता दें कल मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 20 ओवर में 161 रन का लक्ष्य रखा था। जिसको कोलकाता ने अपने धुँआदार प्रदर्शन से महज 16 ओवर में भेद दिया और जीत दर्ज की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *