टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया और पंड्या ने की योगी से मुलाकात

खेल- कल लखनऊ में हुए टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सिरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली है।
कल के मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और 20 ओवर में 99 रन बनाए। लक्ष्य बहुत बढ़ा नहीं था। लेकिन भारत को अपना लक्ष्य हासिल करने में काफी समस्याओं से जूझना पड़ा।
भारत की शुरुआत बेहतरीन नहीं हुई।ओपनर शुभमन गिल 11 और ईशान किशन 19 रन बनाकर आउट हो गए. राहुल त्रिपाठी 13 और वाशिंगटन सुंदर 10 रन ही बना सके। 
लेकिन जब मैदान में सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या मैदान में उतरे तो उन्होंने शानदार पारी खेली और जीत इस मैच में भारत की जीत हुई। 
जानकारी के लिए बता दें कल जब भारतीय क्रिकेट टीम लखनऊ आई। तो हार्दिक पांड्या ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस सीरीज का तीसरा मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *