Hockey world Cup: कनाडा को 5-1 से हराकर, India क्वार्टर फाइनल में

[object Promise]

भुवनेश्वर.  भारत ने शनिवार को कनाडा को 5-1 से मात देकर ओडिशा पुरुष हॉकी विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. कलिंगा स्टेडियम में खेले गए पूल-सी के मैच में भारत के लिए ललित उपाध्याय (47वें और 57वें मिनट में) ने दो गोल किए. उनके अलावा हरमनप्रीत सिंह ने 12वें, चिंग्लेनसाना सिंह ने 46वें और अमित रोहिदास ने 51वें मिनट में गोल किए.

कनाडा के लिए सोन फ्लोरिस वान ने 39वें मिनट एकमात्र गोल किया. भारत ने तीन मैचों से सात अंक जुटा लिए हैं. भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराया था और इसके बाद बेल्जियम के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *