आमिर ने मांगा आईपीएल खेलने का मौका तो रवि शास्त्री बोले

IPL:- आईपीएल का क्रेज इस समय पूरे भारत मे धूम मचाए हुए हैं। वही अब तक इसके 68 मुकाबले खेले जा चुके हैं। कई टीमों का इस साल के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला तो कई उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। वही इस बार प्लेऑफ में लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स ने अपनी जगह बनाई है। दोनो की टीमो का इस बार के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन देंखने को मिला और दोनो ही आगामी मैच में अपना अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। 

वही अब इस बीच आईपीएल का जादू सुपरस्टार अमीर खान पर भी देखने को मिला है। क्योंकि आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचाए हुए है। इस वीडियो में आमिर खान आईपीएल में खेलने का मौका मांग रहे हैं। आमिर ने अपने हाँथ में बैट भी ले रखा है। 
आमिर खान के इस वीडियो पर कई दिग्गजों ने रिएक्शन दिया है। वही इंडियन क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने आमिर खान की इस फरमाइश पर रिएक्शन देते हुए कहा कि वह नेट में बेहतरीन दिख रहे हैं लेकिन उन्हें फुट वर्क पर कुछ समय बिताने की आवश्यकता है। लेकिन सच मुच उन्हें किसी भी टीम में मौका मिल जाएगा। रवि शास्त्री के इस रिएक्शन को सोशल मीडिया पर लोग खूब लाइक कर रहे हैं। 
वही इसके जवाब में आमिर खान कहते हैं रवि में थोड़ा निराश हूँ कि आपको मेरा फुटवर्क रास नहीं आया। लेकिन मुझे लगता है आपने लगान नहीं देखी वह हर टीम लकी होगी जिंसमे मैं रहूंगा। आप मेरी अच्छी तरह से सिफारिश कीजिए यह मजेदार साबित होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *