सोशल मीडिया की सनसनी प्रिया वॉरियर भी बनीं IPL का हिस्सा

[object Promise]

नयी दिल्ली. हाल ही में मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अपने क्लासमेट को आंख मारने के अंदाज को लेकर पूरी दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी. अब प्रिया विश्व के सबसे बड़े टी-लीग आईपीएल का भी हिस्सा बनने जा रही है.

दरअसल मंच चॉकलेट ने आईपीएल की तीन सबसे मजबूत टीमों- मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपना ‘क्रंच पार्टनर’ बनाया है.बता कि मंच नेस्ले ब्रैंड की काफी फेमस चॉकलेट है.

नेस्ले इस ब्रैंड के प्रमोशन के लिए आईपीएल के सीजन में ‘माईटी20’ नाम का एक खास कैंपेन शुरू किया है. नेस्ले ने इस स्पेशल और असरदार कैंपेन के लिए प्रिया प्रकाश को अपने साथ जोड़ा है.

गौरतलब है कि वेलेंटाइन वीक में फिल्म जारी होने से पहले निर्माता-निर्देशक की ओर से 32 सेकंड का एक प्रोमो जारी हुआ था. इसमें मनिक्य, मलाराया पूवी नामक गाने के कुछ अंश थे. इसी गाने में प्रिया प्रकाश अपने क्लासमेट को आंख मारते हुए दिखाई दीं थी.

कुछ सेंकड के इस गाने ने प्रिया प्रकाश को सोशल मीडिया का सनसनी और नेशनल क्रश बना दिया. प्रिया की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि हर तरफ उनके आंख मारने के चर्चे होने लगे.

वहीं गाने और फिल्म की शोहरत बढ़ने पर मुश्किलें भी बढ़ीं और तमाम मुस्लिम संगठनों ने इस फिल्म के गाने को इस्लामिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *