सबूतों के अभाव में फुटबॉल खिलाड़ी नेमार पर लगे रेप के आरोपों की जांच बंद

[object Promise]

ब्राजील पुलिस ने फुटबॉल खिलाड़ी नेमार पर लगे बलात्कार के आरोपों की जांच सबूतों के अभाव के कारण बंद कर दी है। साओ पाउलो अटॉर्नी जनरल के कार्यायल ने सोमवार को यह जानकारी दी। साओ पाउलो अटॉर्नी जनरल के कार्यालय की प्रवक्ता ने ‘एएफपी को बताया कि पुलिस के इस फैसले को मंगलवार को अभियोजन पक्ष को सौंपा जाएगा, जिसके पास मामले का मूल्यांकन करने के लिए 15 दिन का समय है।

मामले पर अंतिम फैसला न्यायाधीश द्वारा ही लिया जाएगा। नेमार के प्रवक्ता ने कहा कि वह पुलिस के फैसले पर कोई टिप्पणी करने को अभी तैयार नहीं हैं। साओ पाउलो पुलिस मामले पर मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन करेगी।

ब्राजील की एक महिला ने नेमार पर मई में पेरिस के एक होटल में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। नेमार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है।

नेमार ने कहा था, “उस दिन जो हुआ वो एक मर्द और औरत के बीच चारदिवारी के भीतर होने वाला रिश्ता था, जो हर कपल के बीच होता है। आगे भी कुछ नहीं हुआ। हमने बस संदेश साझा किए।”

उन्होंने कहा, “मुझ पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह एक बहुत बड़ा और बेहद गंभीर शब्द है, लेकिन अभी यहीं हो रहा है। मैं यह सुनकर चौंक गया, यह सुनना बहुत बुरा है क्योंकि जो मेरे चरित्र को जानते हैं उन्हें पता होगा कि मैं ऐसा कभी नहीं कर सकता।”

नेमार ने कहा, “यह एक जाल है, जिसमें मैं फंस गया। लेकिन इससे मुझे बहुत सीखने को मिली जो आगे काम आएगा। कुछ लोग हैं जो दूसरे लोगों को धमकी देकर उनका फायदा उठाना चाहते हैं। यह बहुत दुखद है।”

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *