विशाखापत्तनम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत इस टेस्ट मैच जीतने से महज दो विकेट दूर है।
आपको बताते जाए कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 431 रनों पर पूरी टीम आऊट हो गई। पहली पारी में भारत को 71 रनों की बढ़त मिल गई। दूसरी पारी में भारत ने 4 विकेट खोकर 323 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 395 रनों का लक्ष्य रख दिया। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट गंवा कर 115 रन बना लिए हैं।
थ्यूनिस डी ब्रूइन 10 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए हैं। मोहम्मद शमी ने टेम्बा बवूमा को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया। इससे पहले ओपनर डीन एल्गर चौथे दिन 2 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। फाफ डु प्लेसिस 13 रन बनाकर शमी की गेंद पर ही बोल्ड हो गए। क्विंटन डि कॉक खाता खोले बगैर शमी की गेंद पर पवैलियन लौट गए। एडेन मार्करम 39 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। जडेजा ने वर्नोन फिलेंडर (0) और केशव महाराज (0) को एलबीडब्ल्यू कर दिया।
Leave a Reply