पहला टेस्ट पहला दिन : बांग्लादेश सिमटा 50 रन पर, भारत को लगा पहला झटका, रोहित आउट

पहला टेस्ट पहला दिन : बांग्लादेश सिमटा 50 रन पर, भारत को लगा पहला झटका, रोहित आउट

इंदौर। बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने भारत के खिलाफ आज यहां होल्कर स्टेडियम में दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद तीसरे सत्र के खेल में बांग्लादेश की पहली पारी 58.3 ओवर में 150 रन पर ही ढेर हो गई। जवाब में अंतिम समाचार मिलने तक भारत के 10 ओवर में 22/1 रन हो गए थे। रोहित शर्मा (6) पैवेलियन लौट गए।

इससे पहले भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा व उमेश यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। बांग्लादेश की ओर से मुश्फिकुर रहीम ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। रहीम के अलावा चार और बल्लेबाज दोहरे अंकों तक पहुंचे। कप्तान मोमिनुल हक ने 37, विकेटकीपर लिटन दास ने 21, मोहम्मद मिथुन ने 13 और महमूदुल्ला ने 10 रन का योगदान दिया।

इस मैच में तेज गेंदबाज ईशांत की वापसी हुई है। भारत ने बांग्लादेश को हाल ही में टी20 सीरीज में 2-1 से हराया। इससे पहले उसने अपने घर में ही दक्षिण अफ्रीका का तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से सफाया किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *