नई दिल्ली। बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्ला ने रविवार को यहां के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में टॉस जीतने के बाद भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। अंतिम समाचार मिलने तक भारत के 14 ओवर में 92/3 रन हो गए थे।
इस टी20 सीरीज में रोहित शर्मा भारत की कप्तानी कर रहे हैं। विराट कोहली को आराम दिया गया है। वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेंगे। मेजबान टीम की ओर शिवम दुबे अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं।
दूसरी ओर, बांग्लादेश के लिए मोहम्मद नईम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकट में पर्दापण कर रहे हैं। मेहमान टीम में अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल-हसन नहीं हैं। मैच फिक्सिंग मामले में उन पर आईसीसी ने प्रतिबंध लगाया है।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, खलील अहमद।
बांग्लादेश : लिटन दास, सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्ला, आतिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, शफिउल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल अमिन हुसैन।
Leave a Reply