नई दिल्ली। मशहूर पत्रिका ‘द क्रिकेटर’ ने पिछले दस वर्षों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 50 क्रिकेटरों की सूची तैयार की है जिसमें पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटर शामिल हैं। पिछले कुछ सालों से खेल के तीनों प्रारूपों में समान रूप से दबदबा बनाये रखने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को मशहूर पत्रिका ‘द क्रिकेटर’ (The Cricketer) ने पिछले एक दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है । भारत से कोहली के अलावा इस सूची में आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (14वें), वनडे में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा (15वें), विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (35वें), ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (36वें) और महिला टीम की दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज (40) शामिल हैं।
विराट कोहली रिकॉर्ड, विराट कोहली बल्लेबाजी, विराट कोहली करियर, विराट कोहली 10 साल आंकड़े, विराट कोहली न्यूजविराट कोहली ने पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा 52 अर्धशतक लगाए हैं।
ये है कोहली को नंबर 1 चुनने की वजह
‘द क्रिकेटर’ (The Cricketer) पत्रिका ने कोहली के बारे में लिखा है, ‘दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिये भारतीय कप्तान सर्वसम्मत चयन था. विराट कोहली ने इस दशक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी अन्य खिलाड़ी की तुलना में सर्वाधिक 20,960 रन बनाये.’ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला दूसरे स्थान पर हैं।
लेकिन उन्होंने कोहली से लगभग 5000 रन कम बनाये हैं। सचिन तेंदुलकर ने इसी दशक में 100 शतकों का इतिहास रचा और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा. इसमें लिखा गया है, ‘तेंदुलकर ने 2013 में जब 100 शतकों के रिकार्ड के साथ संन्यास लिया तो कहा जाने लगा कि कोई उनकी बराबरी नहीं कर पाएगा लेकिन अब कोहली 70 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज रिकी पॉन्टिंग से केवल एक शतक पीछे है।’
विराट कोहली रिकॉर्ड, विराट कोहली बल्लेबाजी, विराट कोहली करियर, विराट कोहली 10 साल आंकड़े, विराट कोहली न्यूजविराट कोहली ने पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा 11125 रन बनाए हैं।
कोहली ने अपने 70 शतकों में से 69 शतक 2010 से 2019 के बीच लगाये. उन्होंने अब तक कप्तान के रूप में कुल 166 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं लेकिन जिम्मेदारी के साथ उनकी बल्लेबाजी में अधिक निखार आया क्योंकि इन मैचों में उनका औसत 66.88 है। दशक के चोटी के क्रिकेटरों की सूची में शीर्ष दस में कोहली के बाद जेम्स एंडरसन, आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पैरी, स्टीव स्मिथ, हाशिम अमला, केन विलियमसन, एबी डिविलयर्स, कुमार संगकारा, डेविड वॉर्नर और डेल स्टेन को रखा गया है।
Leave a Reply