कपिल देव ने अपना सिर मुंडवाया, अनुपम खेर बोले -गंजों की महफिल में आपका स्वागत

[object Promise]

महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव अपने घुंघराले बालों और अपनी चिर परिचित मूंछ में नजर आते थे। उनके इस स्टाइल को न जाने कितने लोगों ने कॉपी किया। लेकिन अब अचानक उन्होंने अपना स्टाइल बदल लिया है। कपिल देव ने अपना सिर मुंडवा लिया है और साथ ही स्टाइलिश दाढ़ी भी रख ली है। उनके इस लुक को देखकर हर कोई हैरान रह है।

कपिल देव का नया लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस लुक पर अभिनेता अनुपम खेर ने बहुत मजेदार कमेंट किया है। अभिनेता ने  कपिल देव इस अवतार की दो तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने गंजों की महफिल में उनका स्वागत किया है।

मैं हमेशा से कहता आया हूं कि इस दुनिया में दो तरह के आदमी होते हैं, गंजे और भविष्य के गंजे। क्लब में आपका स्वागत है सर। गंजों की महफिल में आपका ‘बालों रहित’ स्वागत है।’

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *