ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप: सिंधू और श्रीकांत दूसरे दौर में, सायना बाहर

[object Promise]

बर्मिंघम: पूर्व नंबर एक भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल बुधवार को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले ही राउंड में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताइपे की तेई जू यिंग से मात्र 38 मिनट में 14-21, 18-21 से हारकर बाहर हो गई जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत और चौथी सीड पीवी सिंधू ने कड़े संघर्ष में अपने अपने मुकाबले जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

श्रीकांत पहली बार फ्रांस के ब्राइस लेवरदेज से खेल रहे थे। विश्व रैंकिंग में भी तीसरे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने 23वीं रैंकिंग के लेवरदेज को 59 मिनट के मैराथन संघर्ष में 7-21, 21-14, 22-20 से पराजित किया। श्रीकांत ने पहला गेम आसानी से हारने के बाद बेहतरीन वापसी की। 2017 में चार सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले श्रीकांत पिछले साल इस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में बाहर हो गए थे लेकिन इस बार पहले दौर का कड़ा मुकाबला जीतने के बाद उनकी चुनौती दूसरे दौर में पहुंच गई है।

 ओलंंपिक रजत पदक विजेता सिंधू के सामने पहले राउंड में थाईलैंड की पोर्नपावी चोकूवांग की चुनौती थी और सिंधू ने 22वीं रैंकिंग की थाई खिलाड़ी को 56 मिनट के कड़े संघर्ष में 20-22 21-17 21-9 से हरा दिया। सिंधू ने इस जीत से थाई खिलाड़ी के खिलाफ 2-0 का करियर रिकार्ड कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *