ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट : टीम इंडिया को बांग्लादेश ने दिया दूसरा झटका

ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट : टीम इंडिया को बांग्लादेश ने दिया दूसरा झटका

कोलकाता। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत के साथ शुक्रवार से यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुरू हुए पहले ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की पहली पारी 30.3 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। ईशांत शर्मा ने पांच, उमेश यादव ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। जवाब में चायकाल के बाद अंतिम समाचार मिलने तक भारत के पहली पारी में 14 ओवर में 56/2 रन हो गए थे। मयंक अग्रवाल (14) व रोहित शर्मा (21) आउट हो गए।

बांग्लादेश की ओर से शादमान इस्लाम ने सबसे अधिक 29 रन बनाए जबकि लिटन दास (रिटायर्ड हर्ट) ने 24 रन जोड़े। मेहमान टीम के तीन बल्लेबाज ही दहाई तक पहुंच सके। दास के स्थान पर मेहेदी हसन को कॉनसेशन प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। उन्होने आठ रन बनाए।

दो मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। उसने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पारी के अंतर से जीत हासिल की थी। यह दोनों टीमों का पहला दिन-रात का टेस्ट है। इससे पहले टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, विकेट सूखा और कठोर है, इसलिए हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। यह एक बहादुर निर्णय है जिसे हम महसूस करते हैं। यह सभी के लिए बहुत अच्छा अवसर है। हमारे लिए दो बदलाव। अल अमीन, मेहदी हसन के लिए तईजुल और नईम हसनैन की जगह आता है।

इस मैच के लिए खास तैयारियां की गई हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस मैच के लिए भारत आ चुकी हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस मैच का लुत्फ लेंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *