अनोखा मामला : एक बकरा जिसकी एक तरफ ओम तो दूसरी तरफ मोहम्मद लिखा हुआ

यूपी के अमरोहा से एक अनोखा मामला सामने आया है. एक बकरा  जिसकी एक तरफ ओम तो दूसरी तरफ मोहम्मद लिखा हुआ  है.  जैसे ही इस बात की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही आसपास के जिलों के साथ दिल्‍ली के लोग बकरे की खरीददारी के लिए गांव पहुंचने लगे.

लेकिन, एक तरफ ओम, तो दूसरी तरफ मोहम्मद लिखे होने की वजह से बकरा खास बन गया है और अब तक इसकी 11 लाख रुपये कीमत लग चुकी है. पर बकरे का मालिक  इसे बेचने को तैयार नहीं है. वैसे बकरीद का त्योहार नजदीक है, इसलिए इन दिनों बकरों की  खरीदारी जोरो से चल रही . जिसके कारण बकरे की कीमत अभी और बढ़नी तय है.

बकरे के मालिक  ने ज्यादा  कीमत के लिए सोशल मीडिया पर अपना मोबाइल नंबर भी दिया है, ताकि उसके यहां पहुंचने में किसी को कोई परेशानी  न हो. यही नहीं, बकरे पर एक तरफ ओम और दूसरी तरफ मोहम्‍मद लिखे होने की कारण से उसके मालिक को उम्‍मीद है कि उसे अब वह 11 लाख रुपये से कम कीमत पर तो बिलकुल नहीं बेचेगा.

बता दें कि इससे पहले यूपी के फिरोजाबाद के थाना फरिहा के गांव रखाबली के सुरेंद्र सिंह के एक बकरे के ऊपर शरीर पर अल्लाह लिखा होने की जानकारी लोगों को हुई तो वो न सिर्फ बकरे को देखने के लिए दूर-दूर से आने लगे बल्कि बकरे की कीमत धीरे-धीरे बढ़कर 5 लाख रुपये तक जा पहुंची है. यही नहीं, सुरेंद्र सिंह का परिवार अब बकरे की कीमत से अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद कर रहा है. अब वह अपने बकरे को 10 लाख की कीमत पर बेचने की बात कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि कहा क‍ि इस पर अल्‍लाह ल‍िखा है और यह कुर्बानी का बच्‍चा है. इसल‍िए बकरे की कीमत 10 लाख रुपये रखी गई है और अभी तक 5 लाख रुपये तक कीमत लगाई जा चुकी है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *