आज है नेशनल टी डे ,जाने कैसे बनती है सफेद चाय

इतिहास– आज का दिन हर चाय के शौकीन के लिये स्पेशल है। क्योंकि आज नेशनल टी डे है। लोग अपने अपने अंदाज ने इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। कई लोग अपने दोस्तों को टी ट्रीट देते हैं। लोगो को ब्लैक ग्रीन चाय खूब पसंद होती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्हाइट टी के बारे में जो इस समय काफी लोकप्रिय हो रही है।

वैसे तो इस चाय की चर्चा अभी मार्केट में खुब नही होती है लेकिन यह इस समय धीरे धीरे ट्रेड में आ रही है। तो आइये जानते हैं कि क्या है व्हाइट टी। अगर हम व्हाइट टी की बात करते हैं तो यह सभी चाय की तरह नॉर्मल होती है। लेकिन इस चाय को बनाने का तरीका काफी अलग होता है। इस चाय को बनाने के लिये कैमेलिया पौधे की पत्तियों और जड़ का इस्तेमाल होता है।
लोग कैमेलिया पौधे की पत्तियों और जड़ को तोड़ लेते हैं। इन पर सफेद रेशों जैसे बाद होते हैं। इन पत्तियों का उपयोग करके जो चाय तैयार होती है उन्हें हम व्हाइट टी कहते हैं। जानकारो का कहना है कि इसे चाय की पत्ती से बनाया जा सकता है। जब चाय की पत्ती को पूरा विकसित होने से पहले ही तोड़ लिया जाता है और उससे यह चाय तैयार की जाती है। तो यह चाय अन्य चाय से बिल्कुल भिन्न होती है।
अगर हम व्हाइट टी की बात करे तो यह स्वास्थ्य के लिये काफी फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें कम मात्रा में कैफीन पाया जाता है। यह हमारे स्वास्थ्य को बेहतर रखती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *