इस देश में इंसानों से ज्यादा हैं बिल्लियां, कहाँ जाता है कैट्स का स्वर्ग

 

डेस्क। वैसे तो दुनिया में सैकड़ों देश हैं और इन देशों की अपनी विशेषताएं हैं। कहीं खूबसूरत नजारे देख सकते हैं तो कहीं दिल को आनंद देने वाली लोक संस्कृति मिलती हैं। कोई अपने अजीब खानपान के कारण जाना जाता तो कोई अतरंगी मान्यताओं और रहनसहन के कारण। हर देश की अपनी विशेषता होती है और आमतौर पर इन चीजों को वहां रहने वाले लोगों द्वारा विकसित किया जाता है।

वहीं बता दें कि पूर्वी भूमध्य सागर में एक ऐसा देश है जो इंसानों की वजह से नहीं बल्कि वहां रहने वाली बिल्लियों के कारण जाना जाता है, आप जानकर हैरान हो जाएंगे पर इस देश में इंसानों से ज्यादा बिल्लियों की तादात है।

अगर आपके दिमाग में कोई नाम आ रहा है तो जी हां! हम बात कर रहे हैं साइप्रस देश की, जो लेबनान के काफी करीब में स्तिथि है। इसे दुनिया के सबसे अमीर आबादी वाले देशों में से भी एक माना जाता है।

पर इस जगह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां इंसानों से ज्यादा बिल्लियां रहती हैं। आप इस देश में हर जगह बिल्लियों को आराम करते देख सकते हैं और यहां के लोगों के लिए यह एक आम नजारा भी है। लोग दूर दराज से यहां इसे देखने आते हैं।

जैसे ब्राजील के इल्हा दा क्विमाडा ग्रांडे को सांपों के द्वीप के रूप में जाना जाता है, तो साइप्रस को बिल्लियों का देश कहना भी गलत नहीं होगा। साइप्रस की कुल आबादी महज 12 लाख है, लेकिन यहां रहने वाली बिल्लियों की आबादी करीब 15 लाख की है। तो क्या आप सोच सकते हैं कि यहां पर इंसानों और बिल्लियों का कैसा रेशियो देखने को मिलता होगा।

पर सबसे ज्यादा मजेदार बात यह है कि यहां के लोगों को बिल्लियों से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि यहां के लोगों को उनके साथ रहने की आदत हो गई है। स्विमिंग पूल हो, बार, होटल या स्कूल-कॉलेज के बाहर बिल्लियाँ यहां हर जगह इंसानों के साथ नज़र आती हैं।

एक और हैरान करने वाली बात इस जगह के बारे में प्रचलित हैं, ऐसा माना जाता है कि रोमन रानी सेंट हेलेना अपनी सैकड़ों बिल्लियों को मिस्र से साइप्रस लेकर आई थी और वह चाहती थी कि सांप उसके राज्य से भाग जाएं। इसी कारण से वह चाहती थी कि वे यहां बस जाएं। प्राचीन मिस्र की क्लियोपेट्रा उन्हें यहां लेकर आई थी। 

पर अगर पुरातत्वविदों की माने तो 7500 ईसा पूर्व में मिले एक मकबरे में इंसानों के साथ एक बिल्ली को भी यहां दफनाया गया था, यानी की यहां बिल्लियों को पालने की परंपरा पुरानी है। 2007 में एक थ्योरी यह भी सामने आई थी कि पुराने दिनों में लोग बिल्लियों को घर मे रखते थे ताकि कीड़ों से दूर रहा जा सके। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *