वापस लौटे यात्री ने किया खुलासा स्पेस स्टेशन में आती है बदबू, वजह जान दंग रह जाएंगे आप

 

डेस्क। अंतरिक्ष (Space) हमेशा से इंसानों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा है। एक समय था जब लोग सोचा करते थे कि काश कोई ऐसा रास्ता होता, जिससे वो अंतरिक्ष में जा सकें और चांद-तारों को एकदम नजदीक से देख पाएं, लेकिन अब तो विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि लोग आराम से अंतरिक्ष में जाकर इसको देख सकते हैं।

बता दें कि अंतरिक्ष के अनंत रहस्यों को जानने के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) भी बनाया गया है, जिसको अंतरिक्ष यात्रियों का घर भी कहा जाता है। अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) यही रहकर अंतरिक्ष के रहस्यों का पता लगाने की कोशिश करते हैं। पर आम आदमी के लिए स्पेस आजभी उतना ही कौतूहल का विषय है, जितना कि यह पहले था।

लोग अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में तरह-तरह की बातें जानने की कोशिश करते रहते हैं।कि वो अंतरिक्ष में कैसे रहते होंगे, कैसे खाना खाते होंगे आदि। अंतरिक्ष यात्री समय-समय पर इसके बारे में दुनिया को बताते भी हैं।

जानकारी के अनुसार अंतरिक्ष यात्री की सुविधाएं का भी खास ध्यान रखा जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई तरह की समस्याएं अक्सर बनी रहती हैं। ऐसी ही एक समस्या के बारे में अंतरिक्ष से लौटे एक यात्री ने दुनिया को बताया, जिसे जानने के बाद लोग हैरान भी हुए और उनकी हंसी भी निकल आई।

बता दें कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में एक अच्छा खासा वक्त गुजारने के बाद धरती पर लौटे एक अंतरिक्ष यात्री ने इस बात का खुलासा किया है कि ऑर्बिट में अंतरिक्ष यात्री गैस ज्यादा पास करते हैं, इसीलिए स्पेस स्टेशन में भयंकर बदबू आती रहती है जिसको सुनने के बाद लोग हैरान हो गए। 

डेली स्टार की रिपोर्ट अनुसार टिम पीक नाम के एक अंतिरक्ष यात्री ने यह हैरान करने वाली बात बताई। जो साल 2016 में स्पेस स्टेशन पर 186 दिन बिता कर आए थे। एक पॉडकास्ट के दौरान टिम पीक से यह सवाल पूछा गया था कि हेलमेट पहनने के बाद अगर अंतरिक्ष में डकार आए तो कैसा महसूस होता है?

इसके जवाब में उन्होंने बताया था कि अंतरिक्ष में डकार आती ही नहीं है, क्योंकि जब हम खाना खाते हैं तो शरीर उसे पचाने की प्रक्रिया में लग जाता है और इस दौरान शरीर में गैस का बहुत ज्यादा उत्पादन भी होता है और वो सिर्फ एक ही रास्ते से शरीर से बाहर निकलता है और वो है जब इंसान गैस पास करता है। टिम ने बताया कि इस गैस की वजह से ही स्पेस स्टेशन में अजीब सी गंध भी आती रहती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *