श्राप ने बना दिया गांववालो को बौना, बस एक-दो फिट के होते हैं लोग

 

दुनिया में कई ऐसे रहस्य है जिनको जानना इंसान के बस में ही नहीं। बड़े बड़े विज्ञान के ज्ञाता भी इन्हें देख कर सर पकड़ लेते हैं। जिनका पता आज तक कोई नहीं लगा पाया है। इन रहस्यों को जितना जानने की कोशिश की गई इंसान उसमें उतना ही उलझता चला गया। ऐसे ही एक रहस्य से भरा गांव हैं जिसे देख बड़े से बड़े साइंटिस्ट भी असमंजस में पड़ गए।

इस अजीबोगरीब गाँव में बच्चे के जन्म के 7 साल बाद ही उनकी लंबाई बढ़ना बंद हो जाती है। खास बात यह है कि यहां बच्चा पैदा तो नॉर्मल होता है सब कुछ एकदम आम रहता हैं। साथ ही करीब 7 साल तक उसकी हाइट भी एक नॉर्मल बच्चे की तरह बढ़ती है, पर फिर बच्चें की हाइट अचानक से बढ़ना बंद हो जाती है। 

इसी कारण से; 7 साल की उम्र के बाद हाइट न बढ़ने से इस गांव को शापित गांव के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यह अनोखा गांव चीन में स्थित है। यह गांव दुनिया के लिए एक बड़ा रहस्य बना हुआ है। जो भी इसके रहस्य को जानने गया उसे खाली हाथ ही लौटना पड़ा। इस गांव को बौनों का गांव भी कहा जाता है। बौने लोगों का यह गांव चीन के सिचुआन में स्थिति है। पर इस गांव का असल नाम यांग्शी है।

इस गांव में रहने वाले 50 फीसदी लोगों की हाइट 2 से 3 फीट है। जानकारी के मुताबित जब यहां किसी बच्चे का जन्म होता है तो सब सामान्य रहता है। साथ ही शुरुआत में 5 से 7 साल तक बच्चों की हाइट सामान्य तौर से बढ़ती है। पर इसके बाद इसमें ब्रेक लग जाता है। 

अगर आस पास के लोगों की माने तो उनके अनुसार इस गाँव पर किसी बुरी शक्ति का साया है। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि ऐसा एक श्राप के कारण है और यह गांव कई दशकों से शापित है। बता दें कि पिछले कुछ दशकों से वैज्ञानिकों ने इसके रहस्य पर से पर्दा उठाने की पुरजोर कोशिश की है लेकिन सभी प्रयास असफल रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *