रोचक:- हमने अलग अलग देशो के अलग अलग त्योहार के बारे में खूब सुना है। कही होंली के बाद जूतों की होंली तो कही दीवाली के बाद पत्थर फेंकने का त्योहार। किसी देश में टमाटरों का फेस्टिवल तो कहीं बियर का जश्न। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे फेस्टिवल के बारे में बताने जा रहे हैं जिंसमे लोग लाशों को कब्र से निकालकर उसको नए कपड़े पहनाते है और उसका पूरा मेकअप कर अपने यहां के फेस्टिवल को सेलीब्रेट करते हैं।
असल मे यह इंडोनेशिया का फेस्टिवल है जिसका नाम है मा’नेने फेस्टिवल। इसे इंडोनेशिया के टोरेजन जनजति के लोग सेलीब्रेट करते हैं। इस त्योहार पर लोग अपने परिजनों को कब्र से खोदकर बाहर निकालते हैं फिर उनको नहलाकर उसका पूरा मेकअप करते हैं उन्हें नए कपड़े पहनाते है फिर उनकी लाश को सामने रखकर नाचते गाते हैं। इंडोनेशिया में जिस दिन यह जनजातियां लाशों को खोदकर यह फेस्टिवल मनाती है उस दिन उनके यहां तरह तरह के पकवान बनते हैं और उन पकवानों को लाशों के सामने रखा जाता। जश्न के बाद उस पकवान को उस जनजाति के लोग प्रसाद के रूप में खाते हैं।
[object Promise]
यह जनजाति इंडोनेशिया के टाना टोराजा की पहाड़ियों में रहती है। इस जनजाति के लोगो का कहना है कि जब वह ऐसा करते हैं तो उनके परिजनों की आत्मा को खुशी मिलती है। उन्हें ऐसा लगता है कि हम लोग उनकी मृत्यु के बाद भी उनके साथ है और उनकी केयर करते हैं। वही हमारे समुदाय में यह त्योहार 100 साल से मनाया जाता है। हम प्रत्येक शव को निकालकर उनकी खुशी के लिए ऐसा करते हैं। इस त्योहार के इतिहास पर गौर करे तो इसकी शुरुआत बरुप्पु गांव से हुई थी, जब लाश का आशीर्वाद लेने के लिये ऐसा किया गया। लोग कब्र से लाश को बाहर निकालते हैं और उसे सजाने के बाद उसके साथ नाचते हैं।वही जब त्योहार की सभी परम्पराएं पूरी हो जाती है तो वह खुद नए कपड़े पहनते हैं और लाश के सामने रखे पकवान को खाते हैं।
Leave a Reply