41 साल से नींबू पानी पीकर जिंदा है महिला स्वास्थ्य पर नही पड़ा कोई बुरा प्रभाव

रोचक– दुनिया बहुत बड़ी है और ईश्वर ने हर किसी को अलग रूप अलग आदते और अलग तरीके के व्यवहार के साथ बनाया है। इस सम्पूर्ण विश्व मे हर इंसान की आदते अलग है कोई किसी की तरह नही है। 

वही अपनी अलग अलग आदतो के कारण हर व्यक्ति अपना जीवन अपने द्वारा बनाए गए नीति निर्देशो के आधार पर जीता है। हर किसी के अपने कुछ मूल सिद्धान होते हैं और उन सिद्धांतो के अनुकूल व्यक्ति अपना दायर बनाता है। वही आज हम आपके बताने जा रहे हैं एक ऐसी महिला के बारे में जो अपनी विचारधारा और अपने नियमों के चलते एक अनोखी लाइफ़ जी रही है।
असल में यह महिला वियतनाम की है। महिला यह दावा कर रही है कि बीते 41 साल से बिना कोई ठोस आहार खाए जी रही है। महिला ने कहा की जब वह 22 साल की थी तब उसने सॉलिड फूड खाना छोड़ दिया था और वह नींबू पानी पीने लगी थी। तब से वह सिर्फ नींबू पानी पीकर जिंदा है।
Oddity Central वेबसाइट के मुताबिक यह महिला गर्मियों में शिकंजी पी कर जीती रहती है और सामान्य तौर पर यह महिला नींबू पानी पी कर रहती है। जानकारी के लिये बता दें मिस नगोन (Ms. Ngon) नाम की महिला की उम्र 63 साल है। वह बिल्कुल फिट है और वह अपनी उम्र से काफी कम लगती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *