क्या आप भी करते हैं सार्वजनिक जगहों पर पेशाब, अब मत करना वर्ना पड़ सकता है भारी

 

डेस्क। देश में लंबे समय से स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा हैं और साफ़-सफाई पर खासा बल दिया जा रहा है। पर आज भी कई सड़कें और जगहें ऐसी हैं जो कचरे का ढेर बनी रहतीं हैं। इसी के साथ दीवारें पान और गुटके से रंगी भी मिल जाएगी।

आपने आमतौर पर देखा होगा कि कुछ दीवारों पर लिखा होता हैं कि ‘यहां पेशाब करना मना है’। लेकिन लोगो को उसे नजरअंदाज करते हुए वहीँ पर पेशाब करने की आदत होती है। 

वैसे तो यह एक शर्मनाक हरकत हैं और इसे रोकने के कई उपाय भी किए गए हैं। ऐसे में आप जरा सोचिए कि कोई ऐसी तरकीब निकाली जाए कि पेशाब करने वाले खुद दीवार पर पेशाब करने से डरे।

सोचिए क्या हो अगर पेशाब करने वाले के ऊपर दिवार से बाउंस होकर पेशाब आ जाए। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे होता हैं! तो आपको बता दें कि जर्मनी ने इस समस्या को गंभीरता को समझते हुए एक ऐसी तरकीब निकाली हैं जिसकी बदौलत अब कोई भी दीवार पर पेशाब करने की गलती करने की सोचेगा भी नहीं।

जर्मनी के हैमबर्ग में सेंट पॉली के नाइटक्लब डिस्ट्रिक्ट में आने वाले लोगों को दीवार गीली करने पर सबक सिखाने के लिए इस अनोखे तरीके को निजाद किया है। 

वैसे तो हैमबर्ग में सेंट पॉली की गलियों में लोग शराब पीकर यहां की दीवारों पर पेशाब कर उन्हें गंदा कर देते थे। यहां लोगों ने अपने घरों की दीवारों पर पेशाब करने वालो से निपटने के लिए एक खास तरह का पेंट लगाया है। 

लोगों ने अपनी दीवारों पर स्पेशल वॉटर रेपलेंट पेंट लगाया है। शिपबिल्डिंग में इस्तेमाल होने वाले इस पेंट की खास बात है कि जो लोग दीवारों पर पेशाब करते हैं उन लोगों पर उनका पेशाब बाउंस होकर वापस गिरने लग जाता है। 

अब आप समझ लीजिए की अगर आप भी सार्वजानिक जगहों की दीवारों पर पेशाब करते है तो जरा सम्भल कर करना। आप पेशाब करेंगे दीवार पर पर अपने ही पेशाब से खुद भीग जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *