सबसे अमीर जिलों की लिस्ट में टॉप 2 पर ट्रेड किया बेगूसराय, जाने अमीर जिलों की लिस्ट

रोचक:- जब कभी भी भारत मे सबसे अमीर राज्य की बात होती है तो हमारी जुबान पर पंजाब और हरियाणा का नाम आता है। वही जब हम बेहतरीन शिक्षा की बात करते हैं हमे केरल और मणिपुर दिखाई देते हैं। वही बिहार को हम अक्सर कमजोर आंकते है और उसे एक ग्रामीण स्टेट के नाम से भी सम्बोधित करते हैं। कई लोगो ने बिहार की छवि अविकसित राज्यो के रूप में अपने मस्तिष्क में बना रखी है। लेकिन आज हम आपको बिहार से जुड़े एक ऐसे जिले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सबसे अमीर जिलों की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर रखा है।

असल मे हम बात कर रहे हैं बिहार के औद्योगिक जिला बेगूसराय की जो अमीर जिलों की लिस्ट में दूसरे नम्बर पर है। हमने देहात के लोगो को कहते सुना है कि अगर यूपी बिहार के लोग काम करना छोड़ दे तो उद्योग धंधे ठप पड़ जाएं। लेकिन लोग यूपी बिहार के लोगो को कम आंकने से बाज नहीं आ रहे। यह दोनो राज्य अपने अपने स्तर पर काफी तरक्की कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जहाँ यूपी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। 
वही बिहार अर्थव्यवस्था का मनी ऑर्डर इकोनॉमी बना है। बिहार का जिला सबसे अमीरो की लिस्ट में टॉप 2 पर है जो बिहार के लोगो के लिए बड़ी उपलब्धि है। वर्ष 2019-20 के आर्थिक सर्वेक्षण के हिसाब से प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद पटना में सबसे अधिक 1.31 है। वही अगर हम बिहार के सबसे गरीब जिले की बात करें तो यह शिवहर है जिसका सकल घरेलू उत्पाद 0.19 है। 
बिहार का सबसे अमीर जिला:- 
अगर हम बिहार के सबसे अमीर जिले की बात करे तो वह बिहार की राजधानी पटना है। पटना जिले का कुल क्षेत्रफल करीब 3200 वर्ग किलोमीटर है जबकि इसकी कुल जनसंख्या 58.38 लाख है. पटना में प्रति व्यक्ति आय ₹131.100 हजार है। पटना अपने उद्योग और संस्कृति के लिए पूरे देश मे विख्यात है। लोग पटना की सराहना करते हैं। वही अगर बात बेगूसराय की करे तो कहना ही क्या। क्योंकि बेगूसराय अमीर जिलों की सूची में दूसरे स्थान पर है। बेगूसराय का क्षेत्रफल 1918 वर्ग किलोमीटर है जबकि इसकी कुल जनसंख्या 29.70 लाख है. बेगूसराय जिले में प्रति व्यक्ति आय 51.4 हजार रुपए है। 

जाने क्यों पॉपुलर है बेगूसराय:- 

अगर हम बेगूसराय के पॉपुलर होने की बात करे तो यह अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ रिफाइनरी, फर्टिलाइजर और छोटी-मोटी कई इंडस्ट्री के लिए जाना जाता है। नेशनल हाईवे पर बसे होने के कारण बेगूसराय में कारोबार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध है। जिसके चलते यह इतना पॉपुलर है और यह अमीर जिलों की सूची में दूसरे नम्बर पर है। 
जानकारी के लिए बता दें अमीर जिलों की सूची में तीसरे नम्बर पर मुंगेर , चौथे नम्बर पर भागलपुर का नाम है। 
पांचवें नंबर पर रोहतास, छठे नंबर पर मुजफ्फरपुर, सातवें पर औरंगाबाद, आठवें पर गया, नौवें पर भोजपुर और दसवें नंबर पर वैशाली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *