1600 का सिक्का बना दुनिया का सबसे महंगा, इतने में बिका

डेस्क। दुनिया में कई ऐसी चीज़ें मौजूद हैं। जो आपको आश्चर्य में डाल दें। कई बेशकीमती चीज़े बहुत महेंगी होती है पर कई ऐसी चीज़े भी मौजूद है जो अपने कम दामों के बाद भी बहुत ही कीमती मानी जाती हैं। आपने अक्सर सुना होगा की कई कीमती चीजे लोगों को रातोरात अरबपति बना देतीं हैं। वहीं कई लोग रातोरात महलों से रोड पर आ गए हैं।

इसी कड़ी में बात करें तो लोगों को कई पुरानी चीजें को कलेक्ट करने का शौक भी होता है। जहां कई लोग पुराने स्टैम्प कलेक्ट करते हैं तो वहीं कई ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें पुराने सिक्के जमा करने का काफी शौक होता है।

आज हम आपको एक ऐसे दुर्लभ और कीमती सिक्के के बारे में बताएंगे जिसकी मार्केंट वेल्यू (Market Value) तकरीबन 1000-1600 रुपए तक की है लेकिन जब इस सिक्के को दुनिया के सामने नीलाम किया गया तो इसकी कीमत इतनी ज्यादा निकली ये दुनिया का सबसे महंगा सिक्का निकला। 

हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे सिक्के, डबल ईगल गोल्ड कॉइन की, जिसकी मार्केट वेल्यू तो हजारों में थी पर जब इसको नीलामी के लिए रखा गया था। 

साथ ही इसको खरीदने के लिए लोग अरबों रुपए खर्च करने के लिए तैयार है।

यह एक अमेरिकी सिक्का है जिसे 1933 में बनाया गया था और अब इसकी नीलामी की जा रही है। आपको जानकर ये हैरानी होगी कि इस सिक्के को नीलामी के लिए बाजार में लाया गया तो इसे 1 अरब 44 करोड़ 17 लाख 95 हजार 9 सौ पचास रूपये में बेचा जाएगा, पर असलियत में एक्सचेंज रेट के हिसाब से इसकी कीमत सिर्फ सोलह सौ है।

1600 का सिक्का इतना महंगा कैसे हुआ

इस सिक्के के एक तरफ यूएस की लेडी लिबर्टी की तस्वीर बनी हुई है और इसके दूसरे साइड अमेरिकी ईगल छपा हुआ है और इस सिक्के को लेकर सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि इसे बनाया तो गया लेकिन उसे कभी इस्तेमाल नहीं किया गया था। और फिर यूएस में सोने के सिक्के बनने बंद हो गए थे। साथ ही सरकार ने इसे नष्ट करने का आदेश दे दिया। लेकिन किसी कारण वश यह सिक्का बच गया और अब इसकी कीमत इतनी है कि ये दुनिया का सबसे महंगा सिक्का बन चुका हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *