भारत मे कब होगा सूर्य ग्रहण, जाने समय

देश– आज दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण शाम को शुरू होगा। लेकिन सूर्य ग्रहण से पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। सूतक काल सूर्य ग्रहण के 12 घण्टे पहले लग जाता है। 
आज होने वाले सूर्य ग्रहण के लिए सूतक काल सुबह 4 बजकर 22 मिनट पर शुरू हो गया है। सूतक काल के दौरान पूजा पाठ नही किया जाता है और सभी मंदिरों के पट बन्द रहते हैं।
वही अगर हम भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देने की बात करे। तो यह शाम 4 बजकर 22 मिनट से दिखाई देगा और 5 बजकर 42 मिनट तक दिखेगा। भारत मे सबसे पहले सूर्य ग्रहण श्री नगर में दिखाई देगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज भारत मे कई जगहों पर सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई देगा। कही इसका आंशिक रूप दिखेगा। वही कई जगह ऐसी होंगी जहां सूर्य ग्रहण बिल्कुल नही दिखाई देगा।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाम 4 बजकर 41 मिनट से शुरू होगा और 5 बजकर 38 मिनट पर ये सर्वोच्च स्तर पर होगा. इंदोर में ये ग्रहण शाम 4 बजकर 42 मिनट पर दिखाई देगा और 5 बजकर 53 मिनट पर समापन होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *