Vivah Muhurt 2023: अगले साल आपको मिलेंगे ये शुभ विवाह मूहर्त

डेस्क। Vivah Muhurt 2023: विवाह जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। वहीं यह न सिर्फ दो लोगों का मिलन होता है, बल्कि दो आत्माओं, परिवार का मिलन भी होता है। वहीं यह समाज की एक इकाई को जन्म देने की प्रक्रिया होती है।
सनातन परंपरा में इसे सबसे पवित्र और खास बताया गया है और यह इतना संवेदनशील बंधन होता है कि इसके साक्षी न सिर्फ लोग होते हैं, बल्कि ग्रह-नक्षत्र समेत अपने पांच तत्वों के साथ पूरी प्रकृति भी इसमें शामिल हो रही होती है। इसके अलावा साल 2023 में विवाह के कई मुहूर्त हैं। और फिर भी हर मुहूर्त में सभी की शादी नहीं हो सकती है इसलिए कुछ विशेष मुहूर्त भी होते हैं जिनको अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है तो आज जानिए 2023 के स्पेशल विवाह मुहूर्त के बारे में।
बसंत पंचमी 2023 का विवाह मुहूर्त – 
26 जनवरी, गुरुवार को ज्योतिष में मान्यता है कि बसंत पंचमी वह शुभ तिथि होती है, जिसमें विवाह के मुहूर्त के बिना भी शादी, सगाई या फिर अन्य कोई भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इसे वसंत ऋतु का बताया गया है, जिसे कामदेव का दिन भी बोला जाता है। यह आपके दांपत्य में मधुर रस को भरता है।
अक्षय तृतीया 2023 का विवाह मुहूर्त – 
22 अप्रैल, शनिवार। विवाह के लिए अक्षय तृतीया को भी बहुत ही शुभ तिथि बताया जाता है। वहीं इस दिन बिना मुहूर्त का विचार किए शादी भी की जा सकती है और ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो भी जोड़ा सात फेरे लेता है उसका बंधन कई जन्मों तक के लिए मजबूत होता चला जाता है और इस दिन परशुराम जयंती भी होती है और अक्षय नाम होने से सुहागिनों को अक्षय सुहाग का आशीर्वाद भी मिलता है। 
देव उठानी एकादशी 2023 विवाह मुहूर्त (23 नवंबर, गुरुवार)
इस दिन को हिंदू धर्म में बेहद ख़ास भी माना जाता है। वहीं ऐसी मान्यता है कि इसी दिन तुलसी जी का विवाह शालिग्राम जी के साथ हुआ है और यह एक शुभ तिथि भी मानी जाती है जिसमें विवाह का मुहूर्त विचारे बिना ही शादी भी की जा सकती है। और आप शुभ तिथि पर शुभ मुहूर्त के अनुसार विवाह की योजना बनाएंगे तो वैवाहिक जीवन सदैव खुशहाल रहने वाला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *