Vastu Tips: इस वजह से लोग हो जाते हैं गरीब

आध्यात्म – हिन्दू धर्म देवी-देवताओं का धर्म माना जाता है। जो व्यक्ति धार्मिक नियमों का पालन करता है उसका जीवन सदैव सुखमय रहता है। मान्यता है पूजा-पाठ करने वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता बनीं रहती है। वही अगर कोई व्यक्ति कुछ विशेष धार्मिक नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे अपने जीवन में कई प्रकार के कष्ट झेलने पड़ते हैं और घर में आर्थिक संकट बना रहता है। 

प्रातः काल न उठना –

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह देर रात तक जागते हैं और सुबह जल्दी उठने से परहेज करते हैं। अगर उनकी आंख जल्दी खुल भी गई तो वह 10 बजे तक बिस्तर पर ही पड़े रहते हैं। लेकिन शास्त्रों के मुताबिक यह अनुचित है जो लोग प्रातः काल में नहीं उठते उनका जीवन नकारात्मक  ऊर्जा से भरा रहता है, उन्हें कभी भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती और घर में दरिद्रता आती है। 

पानी बरबाद करना –

कुछ लोग पानी की कीमत नहीं समझते। बात-बात पर पानी बरबाद करते हैं। पानी का टैप खुला छोड़ देते हैं। नहाने में कई लीटर पानी इस्तेमान करते हैं। आध्यात्म के मुताबिक यह अशुभ है धर्म प्रत्येक चीज को संतुलित मात्रा में उपयोग करने की अनुमति देता है। अगर आप पानी की बरबादी करते हैं तो इससे आपके घर में सुख-समृद्धि नहीं आती है। 

गुरुवार और एकादशी को बाल काटना –

ज्योतिष के मुताबकि यदि कोई गुरुवार और एकादशी के दिन बाल काटता है तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा समाप्त होती है और व्यक्ति को अपने कार्यों में सफलता नहीं मिलती। 

पूजा-पाठ से परहेज –

कई हमारे आस-पास हमें ऐसे मिल जाएंगे जिनको पूजा-पाठ से परहेज होता है। वह अपनी मस्ती में खोए रहते हैं, ईश्वर का उपहास बनाते हैं। न सुबह उठकर ध्यान करते हैं और न ही पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे लोगों का जीवन कष्ट से भरा रहता है। इन लोगों के घर में माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है। यह लोग जीवन पर्यन्त दुखी रहते हैं और इनके घर में सुख-समृद्धि का वास नहीं होता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *