आज होगी स्कंदमाता की पूजा अर्चना , जाने विधि

आध्यात्मिक– आज नवरात्र का 5 वां दिन है। आज के दिन देवी के स्कंदमाता रूप की पूजा की जाती है। स्कंदमाता को ममता का स्वरूप कहा जाता है। धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार स्कंदमाता प्रेम के वास्तविक स्वरूप का वर्णन करती है और लोभ को त्यागने की प्रेरणा देती है। 

स्कंदमाता चार भुजाधारी होती है। यह पुष्प पर विराजमान रहती है और इनकी गोद मे कार्तिकेय बैठे हैं। कहते हैं अगर कोई स्त्री पुत्र प्राप्ति की इच्छा रखती है और स्कंदमाता की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करती है तो माता की उसपर कृपा बनी रहती है और उसकी सुनी गोद भर जाती है।
धार्मिक ग्रन्थों में बताया गया है कि स्कंदमाता को सफेद रंग से सबसे अधिक प्रेम है। अगर आप माता की पूजा अर्चना करते हैं तो आपको माता को आज सफेद वस्त्र पहनाने चाहिए और उनको सफेद पुष्प अर्पित करते हुए। माता का सच्चे मन से ध्यान करना चाहिए।
वही आप माता की पूजा करते समय उन्हें फल, नारियल मिठाई अर्पित करें। पूजा के वक्त याद रहे आपको अपनी साफ सफाई रखनी चाहिए और पीले वस्त्र धारण करके माता की आराधना करनी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *