आज है नवरात्र का आठवां दिन जाने कब तक है अष्टमी

आध्यात्मिक– आज नवरात्र का 8 वां दिन है। आज के दिन महागौरी की पूजा अर्चना करने का विधान है। मान्यता है आज के दिन जो भी माता गौरी की पूजा विधि विधान से करता है उसकी सभी मनोकनाओ की पूर्ति होती है और उसके घर मे सुख समृद्धि बनी रहती है।

कहते हैं अगर आप माता गौरी की पूजा करते हैं तो आपको सुख, सम्रद्धि, सौंदर्य, धन , विद्या की प्राप्ति होती है और मन मे द्वेष का भाव नही आता है। तो आइए जानते हैं आज कब तक होगी माता गौरी की पूजा और क्या है पूजा का शुभ महूर्त…
पंचांग के अनुसार, आज अष्टमी तिथि शाम 4 बजकर 37 मिनट तक है।
संधि पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 4 बजकर 13 मिनट से 5 बजकर 01 मिनट तक है।
ब्रह्म मुहूर्त की शुरुआत सुबह 4 बजकर 43 मिनट से है. 
अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक है।
अमृत काल का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 54 मिनट से रात 9 बजकर 25 मिनट तक है।
वही ज्योतिष शास्त्र के मुताबित ये सभी मुहूर्त मां महागौरी की पूजा के लिए उत्तम हैं। अगर आप इन मुहूर्त में माता गौरी की पूजा करते हैं तो आपको मनवांछित फल की प्राप्ति होगी और आपका मन शान्त रहेगा। बता दें आज के दिन माता रानी के कन्या पूजन का विधान है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *