आज है नवरात्रि का 6 वां दिन, माता कात्यायनी की पूजा से पूरे होंगे मनोरथ , जाने मंत्र

आध्यात्मिक– आज नवरात्र का 6 वां दिन है आज देवी के कात्यायनी रूप की पूजा की जाती है। कहते हैं कि माता कात्यायनी बड़ी दयालु है। यह अपने भक्तों के श्रद्धा भाव से बड़ी जल्दी प्रसन्न हो जाती है और उनकी सभी मनोकनाओं को पूरा करती है।

धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति माता कात्यायनी की पूजा विधि पूर्वक करता है। तो उसका यश बढ़ता है और वह अपनी इंद्रियों पर काबू पा लेता है। कात्यायनी देवी का वाहन शेर है। माता ने यह रूप असुरों के वध के लिए धारण किया था। 
कहते हैं जिस घर मे माता के कात्यायनी रूप की पूजा होती है। उस घर में बुरी शक्ति नही रहती है और परिवार के सभी लोग प्रेम के साथ रहते हैं। लोगो का मन सकारात्मक रहता है। 
माता कात्यायनी कन्या के रूप में थी इसलिए इनका नाम कात्यायनी पड़ गया। माता कात्यायनी की पूजा करते समय वातावरण को शुद्ध रखे। उनका अच्छे से श्रृंगार करे और माता को पुष्पार्पित करके …
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥
मंत्र का जाप करने से आपके सभी मनोरथों पूर्ण होते हैं और आप पर माता का आशीर्वाद बना रहता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *