आज है गोवर्धन पूजा, जाने पूजा विधि

आध्यात्मिक– कल सूर्य ग्रहण के कारण हिंदूओ का प्रमुख त्योहार गोवर्धन पूजा आज यानी 26 अक्टूबर को है। हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक भगवान श्री कृष्ण ने गोकुल वासियों की रक्षा हेतु अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। तभी से गोवर्धन पूजा का प्रवधान है।
हिन्दू धर्म मे गोवर्धन पूजा को बड़े ही विधि विधान से किया जाता है। हर साल यह त्योहार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस दिन घर मे गोबर से गोवर्धन बनाए जाते हैं।
थाली में रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक रखकर पूजा की तैयारी की जाती है। वही पूजा करके गोवर्धन की 7 बार परिक्रमा की जाती है और भगवान का स्मरण जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा का विधान है। 
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान को पंचामृत जरूर चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही आज तराजू का उपयोग नही करना चाहिए। घर के गोबर को नही फेकना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *