अप्रैल में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, सूतक काल से रहें सावधान

आध्यात्मिक: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण होने को है। यह सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल होता है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक 30 अप्रैल को शनिवार के दिन अमावस्या योग बन रहा है जिसमे।सूर्य ग्रहण होगा। 

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर आरम्भ होगा और शाम 4 बजकर 7 मिनट तक जारी रहेगा। 

जाने कहाँ प्रभावी रूप से दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण:-

2022 का पहला सूर्य ग्रहण भारत मे नही दिखाई देगा। इसका प्रभाव प्रशांत महासागर से लेकर दक्षिण अमेरिका में रहेगा। भारत मे सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा जिसके चलते भारत मे सूतक काल मान्य नहीं होगा। जानकारी के लिए बता दें जब सूर्य ग्रहण पड़ता है तो सूतक काल लगता है सूतक काल के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *