savan start date 2023: इस सावन जरूर करें यह काम

आध्यात्मिक: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन कल से प्रारम्भ हो रहा है। सावन के महीने में शिव भक्त कावड़ यात्रा पर जाते हैं, कई लोग अपने घरों में शिव की पूजा करते हैं तो कई लोग सावन के सोमवार का व्रत करते हैं। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसी विशेष बातें बताने जा रहे हैं जिनको अगर आप सावन के महीने में करते हैं तो आपका जीवन न सिर्फ खुशहाल होता है अपितु आपके घर में सुख-समृद्धि आती है और आपको भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

जानें सावन में क्या करना होता है विशेष फलदायी:

यदि आप सावन के महीने में नित्य भगवान शिव की पूजा आराधना करते हैं तो आपको एक बात का विशेष ध्यान देना चाहिए। भगवान शिव भाव के भूखें हैं उनको भौतिक चीजों से खुश करने की जगह आपको भक्ति भाव से प्रसन्न करना चाहिए। रोजाना शिव का जलाभिषेक करने ओम नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। 

सावन में जो लोग सोमवार का व्रत करते हैं उनको हरे कपड़े पहनकर शिव के पूजा स्थल को अच्छे से सजाना चाहिए और मन लगाकर शिव चालीसा के पाठ के साथ शिव की पूजा-अराधना करनी चाहिए। यदि आप प्रत्येक सोमवार को यह करते हैं तो आपकी मनोकामना पूर्ण होती है व आपको शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

अगर आपके जीवन में क्लेश है और आप चाहते हैं कि आपके जीवन से सभी दुःख मिट जाएं तो आपको सावन में शिव को शहद अर्पित करना चाहिए। इससे शिव आपसे प्रसन्न होते हैं आपका कष्ट हर लेते हैं। 

अगर आपका कोई काम वर्षों से रुका हुआ है तो आपको इस सावन में पूरे माह भगवान शिव को सफेद पुष्प अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा सदैव आप-पर बनी रहती है और आपके वर्षों से रुके काम पूर्ण हो जाते हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *