जाने क्यों हिन्दू धर्म मे जलाई जाती है भगवान के सामने अगरबत्ती

आध्यत्मिक- हिन्दू धर्म मे पूजा पाठ का अपना एक विशेष महत्व है। कहते हैं कि यदि आप व्यवस्थित ढंग से भगवान की पूजा अर्चना करते हैं तो आपको ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
वहीं हमने अक्सर देखा होगा की पूजा पाठ के दौरान हम भगवान के सामने अगरबत्ती लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगरबत्ती लगाने से क्या फायदा होता है और हिन्दू धर्म मे भगवान के सम्मुख अगरबत्ती क्यों लगाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यदि आप भगवान के सामने अगरबत्ती लगाते हैं तो यह शुभ माना जाता है। वहीं इससे आपके घर का वातावरण शुद्ध होता है। इसके साथ ही इसकी सुगंध से देवी देवता प्रसन्न होते हैं और आपके ऊपर ईश्वर की कृपा सदैव बरसती रहती है।
वहीं अगरबत्ती से सुख समृद्धि का निवास होता है और इसके जलाने से घर मे सुखी वातावरण रहता है। इसके साथ ही अगरबत्ती के धुंआ से जीवाणु नष्ट हो जाते हैं और बीमारियों से भी बचाव होता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *