जानिए किस देवी देवता को नहीं चढ़ते कौन से फूल

डेस्क। हिन्दू धर्म में देवी देवताओं की पूजा करने के अलग-अलग तरीके बताए गए हैं। वहीं हिंदू धर्म में पूजा से जुड़े कुछ ऐसे नियम भीं हैं जिनका उल्लेख धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। वहीं पूजा में सबसे महत्वपूर्ण चीज देवताओं को फूल अर्पित करना बताया जाता है।
वहीं फूल चढ़ाने के कुछ नियम भी हैं, कि किस देवता को कौन सा फूल चढ़ाया जा सकता है। गलत फूल चढ़ाने से आपको अशुभ फल मिल सकते हैं। ऐसे में आपको फूल चढ़ाते समय विशेष ध्यान रखने की जरूरत भी है।
भगवान विष्णु
ऐसा भी माना जाता है कि भगवान विष्णु की पूजा के दौरान अगस्त्य के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा माधवी और लोध के फूलों के इस्तेमाल से भी बचें।
भगवान राम
धार्मिक शास्त्रों की माने तो भगवान राम की पूजा में कनेर के फूलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान श्रीरामक्रोधित हो जाते हैं। वहीं आप मां दुर्गा को कनेर के फूल चढ़ा सकते हैं।
पार्वती
मदार और धतूरे के फूल भगवान शिव को प्रिय हैं, पर माता पार्वती यानि आदिशक्ति को मदार के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। इससे माता क्रोधित हो जाती हैं और भक्तों पर से अपनी कृपा भी छीन लेती हैं।
भगवान शिव
ऐसा माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ की पूजा के दौरान गलती से भी केतकी या केवड़ा के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए वर्ना भोलेनाथ नाराज हो जातें हैं। 
देवी दुर्गा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बिखरी हुई पंखुड़ियों वाले फूल या तेज गंध वाले फूल और जमीन पर गिरे हुए फूल आदि देवी दुर्गा को नहीं चढ़ाना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *