जाने दशहरा का शुभ मुहूर्त

Dussehra 2022– आज दशहरा का त्योहार है। दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। आज के दिन जगह जगह रावण दहन किया जाता है। धार्मिक ग्रन्थों का मुताबिक अगर कोई व्यक्ति आज शस्त्रों की पूजा और विधि पूर्वक मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करता है तो उसके घर मे सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। 
वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं दशहरा और दुर्गा विसर्जन के मुँहूर्त के बारे में 
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आज दशहरा सुबह 11 बजकर 27 मिनट से प्रारंभ हो गई थी और इस तिथि का समापन आज 05 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 09 मिनट पर हो रहा है. उदयातिथि के अनुसार दशहरा का त्योहार आज मनाया जा रहा है।
वही आज दुर्गा विसर्जन के लिए शुभ समय प्रात:काल सूर्योदय के बाद से सुबह 11 बजकर 09 मिनट तक है. आप सभी लोग विधि पूर्वक माता की प्रतिमा को विसर्जित कर सकते है। वही रावण दहन का सही समय सूर्यास्त से लेकर रात 08 बजकर 30 मिनट तक होता है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *