करवा चौथ के दिन हुई ये गलती तो व्रत हो जाएगा असफल

डेस्क। आज पूरे देश में महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। वहीं सुहागिन स्त्रियां आज कठिन निर्जला उपवास भी रखती है। महिलाएं सोलह ऋंगार कर पूरे मन से देवी मां की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
पर पूजा अगर पूरे विधि विधान से नहीं किया गया तो उसका फायदा भी नहीं मिलता। यदि आप करवा चौथ के कुछ नियम का पालन नहीं करते हैं तो आपके कठिन व्रत पर मानो पानी फिर जाएगा क्योंकि आपको इसका कोई लाभ नहीं मिलने वाला।
आपको करवा चौथ व्रत में नुकीली चीज के इस्तेमाल से बचना चाहिए। वहीं जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं उन्हें इस दिन सुई-धागे, कढ़ाई और सिलाई का कोई काम नहीं करना चाहिए।
वहीं एक मान्यता के अनुसार हिंदू धर्म में व्रत के दौरान दान-पुण्य करने का बहुत महत्व होता है। ऐसे में करवा चौथ के व्रत के दौरान महिलाओ को सफेद रंग की वस्तुएं जैसे दूध, दही, सफेद कपड़े, चावल या सफेद मिठाई का दान नहीं देना चाहिए।
साथ ही इन चीज़ों से करें परहेज, करवा चौथ व्रत के दौरान सुहागिन स्त्रियां काले अथवा सफेद रंग के कपड़े और श्रृंगार के समान न धारण करें, क्योंकि इस त्यौहार में काले और सफेद रंग को भी वर्जित माना गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *