DIWALI 2019 : जानिए क्यों होती हैं लक्ष्मीजी की पूजा दिवाली पर, इन चीजों का लगाएं भोग

[object Promise]

हिंदुओं का प्रमुख त्योहार दिवाली पर्व को भारत में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार दिवाली रविवार (27 अक्टूबर) को है और आप सभी जानते ही हैं कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी की साल की सबसे बड़ी पूजा होती है। लेकिन क्या आप जानते है कि दिवाली पर लक्ष्मीजी की पूजा क्यों की जाती है।

दरअसल, मान्यता है कि प्राचीन काल में देवताओं और दानवों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था। इस मंथन में ही कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसके बाद भगवान विष्णु ने लक्ष्मी का वरण किया था। इसलिए हर साल कार्तिक अमावस्या पर लक्ष्मी पूजन किया जाता है। समुद्र मंथन से देवताओं के वैद्य भगवान धनवंतरि भी प्रकट हुए थे। इनकी पूजा धनतेरस पर की जाती है।

कहते हैं यह पूजा हर घर में बड़े ही विधि और विधान से की जाती है और साथ ही ऐसा कहा जाता है कि दिवाली पर देवी लक्ष्मी का पूजन करने से साल भर घर में धन की कमी नहीं होती। वहीं दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को उनका मनपसंद प्रसाद लगाने से बहुत लाभ मिलता है। इस दिन देवी लक्ष्मी को प्रसाद में क्या-क्या चढ़ाना चाहिए आइए जानते हैं।

सिंगाड़ा…
कहा जाता है लक्ष्मी मां को पानी से बहुत प्रेम है इस वजह से पानी में उगने वाले फल-फूल उन्हें खूब पसंद आते हैं। वहीं आप सभी ने तस्वीरों पर देखा भी होगा कि देवी लक्ष्मी पानी में उगने वाले फूल कमल पर विराजमान रहती हैं। वहीं कहा जाता है कि उन्हें पानी में उगने वाला सिंगाड़ा बहुत प्रिय है इस वजह से उन्हें दिवाली पर यह फल प्रसाद के रूप में चढ़ा दें।

चीनी के खिलौने…

कहते हैं देवी मां को चीनी के खिलौने और बताशे खूब पसंद हैं और ऐसा भी माना जाता है कि ये दोनों ही चीजें चंद्रमा को भी प्रिय हैं इस कारण से दिवाली पर चीनी के खिलौने, लड्डू गुड़ से बनी चीजें, बताशे लक्ष्मी माता को चढ़ाएं जाते हैं।

नारियल…
कहा जाता है नारियल देवी लक्ष्मी का बहुत ही प्रिय फल है और अगर आप दिवाली पर नारियल को प्रसाद के रूप में देवी लक्ष्मी पर चढ़ाते हैं तो देवी लक्ष्मी आप से प्रसन्न हो सकती हैं।

पान..
कहते हैं दिवाली की पूजा में पान का भी बहुत महत्व है और पूजा में पान भगवान को अर्पित करने से लाभ होता है। वहीं दिवाली पूजा में खास तौर पर मीठा पान मां लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है।

मखाने…

कहते हैं देवी लक्ष्मी को प्रसाद में मखाने का भोग लगाना भी बहुत फलदायक होता है। प्रसाद में मखाने को आप शुद्ध घी में भून कर चढ़ा सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *