Devshayani Ekadashi 2023: आज है देवशयनी एकादशी, जानें कब तक के लिए बंद हैं मांगलिक काम

Devshayani Ekadashi 2023:  हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। लेकिन आज यानी 29 जून को देवशयनी एकादशी पड़ रही है। यह इसबार बेहद खास है क्योंकि आज गुरुवार का दिन है और यह दोनों ही भगवान विष्णु को अतिप्रिय हैं। 

देवशयनी एकादशी के दिन से देवताओं का शयनकाल शुरू हो जाता है। जो भी व्यक्ति देवशयनी एकादशी का व्रत करता है उसके सभी कष्ट मिट जाते हैं और उसके द्वारा अनजाने में किये गए पाप नष्ट होते हैं। आज से हिन्दू धर्म में होने वाले सभी शुभ काम बंद हो जाएंगे। 

देवशयनी एकादशी का विशेष मंत्र :

सुप्ते त्वति जगन्नाथ जगत सुप्तं भवेदिदम
विबुद्धे त्वयि बुध्येत जगत सर्वं चराचरम

विष्णु जी से क्षमा याचना के लिए मंत्र –

भक्तस्तुतो भक्तपर: कीर्तिद: कीर्तिवर्धन:।
कीर्तिर्दीप्ति: क्षमाकान्तिर्भक्तश्चैव दया परा।।

जानें कब से कब तक बंद रहेंगे शुभ काम:

29 जून से 23 नवंबर 2023 तक शादियां, मुंडन और दूसरे सभी मांगलिक काम बंद रहेंगे क्योंकि आज से सभी देवी -देवता निद्रा पर जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *