Astro। सोने का अंडा देने वाली मुर्गी होती है बिल्ली, लक्ष्मी को घसीट लेती है बिल्ली की गर्भनाल

 

डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के कई उपायों के बारे में बताया गया है। अगर इन उपायों में से किसी एक को भी सही से कर लिया जाए तो व्यक्ति के दिन बदलने में देर नहीं लगती और आपकी किसमत के सभी दरवाजे खुले जाते हैं। आपको कभी पैसे की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता।

ज्योतिष शास्त्र की माने तो बिल्ली को मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। जैसे बिल्ली का रोना अशुभ होता है वैसे ही बिल्ली का दिखना और बिल्ली का आना शुभ बताया गया है। पर क्या आप जनाते हैं, अगर घर में बिल्ली की ये एक चीज रख ली जाए, तो आपकी किस्मत बदलने से कोई रोक नहीं सकता। ये चीज़ है बिल्ली की गर्भनाल। आपको यह सुनकर आश्चर्य जरूर हुआ होगा पर यह सच है।

ज्योतिष शास्त्र में माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने और प्रसन्न करने के कई उपायों के बारे में बात की गई है। इन्हीं में से एक बिल्ली की गर्भनाल को अगर संभालकर रखा जाए तो आपकी किस्मत रातोंरात चमक उठेगी। यह मान्यता है कि बिल्ली की गर्भनाल लक्ष्मी यंत्र का काम करती है। इससे व्यक्ति के करीब कंगाली नहीं आती और लक्ष्मी हमेशा उससे चिपकी रहती है।

लाभ पाने के लिए कैसे रखें

व्यक्ति को धन की प्राप्ति किस्मत और सौभाग्य से मिलती है। ऐसे में किस्मत और सौौभाग्य बढ़ाने के लिए इसे शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बिल्ली की गर्भनाल बहुत ही मुश्किल और किस्मत से किसी को प्राप्त होती है।

लेकिन अगर ये किसी के हाथ लग जाती है, तो उसकी किस्मत को बदलने से कोई रोक नहीं सकता। अगर आप बिल्ली की गर्भनाल प्राप्त करने में सफल हो पाते हैं, तो उस पर हल्दी के पाउडर का लेप लगा लगाकर उसे रख ले। ऐसा करने से ये एक प्रकार से लक्ष्मी यंत्र बन जाता है, जो कि धन आगमन के सभी रास्तों को खोल देता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *