वास्तु के मुताबिक घर मे लगाए दर्पण मिलेगी सुख समृद्धि

आध्यात्मिक– हमारे जीवन मे सुख और सम्रद्धि का सर्वाधिक महत्व है। कहते हैं जब यह दोनो चीजे एक साथ प्राप्त होती है तो व्यक्ति प्रसन्न रहता है और उसके घर मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। वही अगर आप अपने घर की वस्तुओं को वास्तु शास्त्र के मुताबिक रखते हैं तो इसका आपके जीवन में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि आप अपने घर के दर्पण को लगाते हैं और उसमें खुद को निहारते है। तो इससे आपका मन शांत रहता है और मन मे नकारात्मक खयाल नही आते हैं। वही घर मे संतुलन बना रहता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर मे दर्पण लगाने के कुछ मूल नियम। 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर मे कैसे लगाए दर्पण-

वास्तु शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति को घर मे चौकोर शीशा लगाना चाहिए। अगर आप घर मे तिजोरी के सम्मुख शीशा लगाते है तो इससे धन में बरक्कत होती है और आपको माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है। सभी को घर मे गोल दर्पण लगाने से परहेज करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को अपने बेडरूम में दर्पण नही लगवाना चाहिए। क्योंकि इससे आपके बेड का प्रतिबिंब शीशे में दिखाई देता है और आपके दाम्पत्य जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
घर मे दर्पण लगाते समय यह याद रहे हैं इसको उत्तर पूर्व दिशा में रखा जाए। क्योंकि इस दिशा में भगवान कुबेर का वास होतो है। वास्तु अनुसार पश्चिम या दक्षिण दिशा में आईना लगाना अशुभ माना जाता है.
वही वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति को अपने घर के शीशे को गंदा नही रखना चाहिए। क्योंकि गंदा दर्पण नकारात्मकता का प्रतीक है। इससे घर की सुख शांति भंग होती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *