11 December Rashifal
मेष – आज आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। आपके विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।
वृष – कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी दबाव में रखेंगे। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। गलत तरीके से धन अर्जित करने का प्रयास न करें।
मिथुन – मान सम्मान बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।
कर्क – परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सुख व दु:ख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें।
सिंह – खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कईं अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।
कन्या – शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें।
तुला – कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जायेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट के चलते कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी।
वृश्चिक – दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।
धनु – वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सावधानी बरतें।
मकर – किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे।
कुंभ – किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी।
मीन – लाभकारी समय है, युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।
Read-खरमास 16 दिसंबर से आरंभ होगा खरमास, जानिए राशि अनुसार शुभ-अशुभ प्रभाव
Leave a Reply