श्रीराम को लगायें इन विषेष चीजों का भोग, आपके हर कष्ट का होगा निवारण !

[object Promise]

चैत्र मास की नवमी को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। इसे भारत में लोग बड़े हर्षो-उल्लास से मनाया जाता है। इस वर्ष राम नवमी का यह त्यौहार कल यानी 25 मार्च 2018 को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों को समाप्त कर और पुन: धर्म की स्थापना हेतु भगवान विष्णु ने इस दिन धरती पर मनुष्य के रूप में राम अवतार लिया था।

आमतौर पर रामनवमी का यह पर्व मार्च-अप्रैल के दौरान मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार राम नवमी चैत्र माह का नौवें दिन होता है, जो चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन भी होता है। इसलिए भी हिंदू त्यैहारों में राम नवमी का विशेष महत्त्व है, पूरे देश में रामनवमी के पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाता है लेकिन उत्तर भारत में विशेष रूप  भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में इस दिन भव्य उत्सव का आयोजन किया जाता है।

राम नवमी के दिन मंदिरों में भजन-कीर्तन आयोजन किया जाता है और कई जगह पर भगवान राम और सीता की झांकिया भी निकाली जाती हैं। इस दिन लोग पूरे दिन का उपवास करके सूर्यास्त के बाद भोजन करते हैं।

प्रसाद के रूप में पंचामृत, श्री खंड, खीर या हलवे का भोग लगाया जाता है। राम जी के पूजन में दूध और घी का अहम स्थान होता है और इसी वजह से राम नवमी के शुभ अवसर घी की बनाई गई मिठाईयां खाई जाती हैं। इन चोजों के भोग से प्रसन्न होकर श्रीराम भक्तों के समस्त कष्टों का निवारण करते हैं। उपवास और भोज दोनों ही इस पर्व का आवश्यक हिस्सा है।

राशि के अनुसार लगाएं श्रीराम को भोग
मेष: राशि के लोग लड्डू और अनार का भोग लगाएं तो अच्छा रहेगा।
वृष: इस राशि के जातक श्रीराम को रसगुल्ले का भोग लगाएं तो उनकी हर मनोकामना पूरी होगी
मिथुन: काजू की मिठाई भगवान श्रीराम को अर्पित करें।

हर कष्ट का होगा निवारण
कर्क: इस राशि के लोग मावे की बर्फी और नारियल का भोग लगाएं।
सिंह:इस राशि के लोग गुड़ व बेल का फल श्रीराम को भोग में चढ़ाएं।
कन्या: श्रीराम को तुलसी के पत्ते और नाशपाति अथवा कोई भी हरे फल का भोग लगाएं।
तुला: इस राशि के लोग कलाकंद और सेब का भोग लगाएं।
वृश्चिक: गुड़ की रेवड़ी का भोग लगाएं।
धनु: इस राशि के लोग बेसन की मिठाई का भोग लगाएं।
रुके हुए काम शीघ्र ही हो जाएंगे

रुके हुए काम शीघ्र ही हो जाएंगे
मकर: इस राशि के लोग पीला पेड़ा चढ़ाएं, उन्हें धन लाभ होगा।
कुंभ:इस राशि के लोग चॉकलेटी रंग की बर्फी और चीकू चढ़ाएं।
मीन: भगवान श्रीराम को जलेबी और केले का भोग लगाएं। इससे इनके सभी रुके हुए काम शीघ्र ही हो जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *