जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन : शनिवार 30 DEC 2017

मेष:- कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिन्तित होगा। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी।

बृषभ:- किसी महत्यपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आप क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। जीवन साथी के सहयोग से उत्साहित होंगे।

मिथुन:- जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। घर में खुशहाली रहेगी।

कर्क:- भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य की ओर मन केंद्रित होगा। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह:- अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता संभव किंतु जरूरी कार्य समय से पूरे करें।

कन्या:- कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ केअवसर प्राप्त होंगे।

तुला:- कार्यकुशलता व सुंदर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी नये के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सतर्क रहें।

वृश्चिक:- काफी सारे अवरोधित कायरे को हल करने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु:- जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। महत्हपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर:- निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कायरे की अत्याधिक ब्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।

कुंभ:- किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन:- महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में किसी कार्य से हानि संभव।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *