मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। आज कई चुनौतीपुर्ण परिस्थितियों से आप आसानी से बाहर निकल सकते हैं। आप अपने दृढ़ शक्ति और सही निर्णय लेने की क्षमता का इस्तेमाल करें।
वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज दिन की शुरुआत से ही ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझन में डाल देंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे- संबंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे और आर्थिक दृष्टि से गणेशजी की कृपा से आपको लाभ होने का योग है। स्वास्थ्य संबंधी परेशनियों से छुटकारा मिलेगा। कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। कार्यस्थल में कार्यों की अधिकता रहेगीं। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना हैं। संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज शरीर में स्फूर्ति ज्यादा रहने वाले के कारण कार्य करने का उत्साह अधिक रहेगा। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आज आपको संभलकर रहना होगा। आज आपका मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। नई चीज सीखने और समझने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के योग हैं। पैसों के सवाल बने रहेंगे, आप उन्हें सुलझाने की पूरी कोशिश भी करेंगे। पैसों के मामले में कहीं से कोई रोचक सुझाव भी मिल सकता है।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। अगर आप तुरन्त परिणाम चाहेंगे तो निराशा आपको घेर सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक दिन बीत जाएगा। भागीदारों के साथ भी आज सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का सामना करना होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा।
कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपको आसपास और साथ के लोगों से मदद मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर में चहल-पहल रहेगी। कोई सुधार या मरम्मत का काम भी हो सकता है। मकान बदलना चाहते हैं, तो उस पर भी विचार हो सकता है। संतान की तरक्की होगी। माता-पिता से संबंधों में सुधार हो सकता हैं। आप कोई भी नया फैसला लेने से बचें। मानसिक तनाव ज्यादा हो सकता है। किसी भी सूचना पर आंख बंद करके विश्वास न करें। बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। कुछ ज्यादा ही मेहनत हो सकती है। नए कामों की योजना बनेंगी। साथ के लोगों से सहयोग मिलेगा।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। नई योजना बनेगी। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई नया कार्य शुरू होने के योग है। कुछ कार्यो को लेकर मन चिन्ताग्रस्त रह सकता है। सामाजिक कार्यों से मान प्रतिष्ठा मेें लाभ होगा लेकिन आपसी विवादों से बचना ही हितकर रहेगा। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें।
वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उस पर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आज आप योजनाओं का भली-भांति अध्ययन करेंगे। आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी वृद्धी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। वैवाहिक चर्चा में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आपकी संप्रेषण की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। भाई बंधुओं की नौकरी व्यवसाय शिक्षा आदि की चिंता का समाधान हो सकता है आपकी कार्यकुशलता और स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आप आज सामने आने वाले अवसरों का फायदा उठा सकेंगे। अपना काम खुद करे और खुद को संयम में रखें। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और अच्छे दिन की ओर ले जाएंगे।आज कोई भी बड़ा काम शुरु करने से पहले किसी जानकर व्यक्ति से सलाह ले। आज अपने तनाव को मनोरंजन से दूर करें। आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे। भावुकता में गलत निर्णय लेने से बचें चुनौतियों से घबराने की बजाए उनका मुकाबला करें। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। यात्रा संभव है। व्यापारिक सौदें हाथ आने से उत्साह बढ़ेगा।
कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। घरेलू ताम-झाम में शाम तक व्यस्त रहेंगे। घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। आज कोई नई राह पकड़ लें, तो आपका करियर भी आगे बढ़ सकता है। यदि आप अपने काम में मन लगाएं और कुछ देर खामोश रहें, तो आपके लिए लोगों का नजरिया बदल सकता है। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। आज अगर आप व्यापार में निवश कर रहे है तो वह आपके लिए शुभ होगा। आपको किसी से धन मिलने के आसार है।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाज़ी में फैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जरा सी भूल-चूक से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं और इस नई जानकारी की वजह से आपको एक बड़ा आश्चर्य हो सकता है, लेकिन यह एक सुखद आश्चर्य है।
Leave a Reply