भारत मे बढ़ती जनंसख्या को धार्मिक और राजनीतिक चश्मे से देखा जाना चिंताजनक:- उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र:- देश की बढ़ती जनंसख्या को लेकर जब से संयुक राष्ट्र संघ की टिप्पणी सामने आई है राजनेता लगातार इस मुद्दे पर अपना अपना पक्ष रख रहे हैं। कोई बढ़ती जनसंख्या के लिए किसी एक विशेष धर्म को जिम्मेदार बता रहा है तो कोई देश की बढ़ती जनंसख्या पर चिंता जाहिर कर रहा है। वही अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या का जिक्र किया ओर सरकार पर तंज कसा। 

उन्होंने कहा कि आय दिन यह घोषणा की जाती है कि हमारा देश जल्द ही महाशक्ति बन जायेगा। खास तौर पर अगर हम बीते चार पांच सालों की बात करे तो इन सालों में यह दावा ज्यादा किया गया है। लेकिन अब यह तय है कि देश महाशक्ति बने न बने लेकिन जल्द ही देश जनसंख्या वृद्धि में महाशक्ति बन जायेंगे। उन्होंने कहा अगले दो सालों में हम जनंसख्या वृद्धि के मामले में चीन से आगे होंगे। संयुक्त राष्ट्र संघ की जो रिपोर्ट सामने आई है यह भारत के लिए बड़ी चेतावनी है। 
भारत की वर्तमान जनंसख्या वर्द्धि दर 0.9 फीसदीं है। इस रफ़्तार को देखकर यह निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि भारत 2023 मे जनंसख्या के मामले में चीन को पछाड़ देगा। अभी हमारे देश की जनंसख्या 140 करोंड 60 लाख के आसपास है वही चीन की जनसंख्या 142.60 करोंड है। अगर हम आकड़ो पर गौर करे तो हम चीन के आसपास ही है ओर जल्द ही हम चीन को पछाड़ कर उससे आगे होंगे। यह चेतावनी ही है हमारे लिए। आज जहाँ हमे बढ़ती जनंसख्या के लिए लोगो को जागरूक करना चाहिए वही हम खुद जनंसख्या वर्द्धि में आगे बढ़ रहे हैं। 
भारत अब जनंसख्या वृद्धि के मामले में चीन से आगे पहंचने वाला है। अब इस मुद्दे पर किसे दोष दिया जाए। क्या यह सरकार की असफलता है या जनता की लापरवाही। बढ़ती जनंसख्या वास्तव में हमारे देश के लिए बड़ा दर्द साबित हो सकती है। लेकिन फिर भी इसे रोकने के लिए कोई सुचारु उपाय नही खोजा जा रहा है। हमारे देश मे बढ़ती जनंसख्या को सामाजिक दृष्टिकोण से नही देखा जाता बल्कि इसे धार्मिक ओर राजनीतिक चश्मे से देखा जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *